Saturday, October 22, 2016

यूं करें एटीएम का सुरक्षित इस्तेमाल

सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के करीब 32 लाख एटीएम कार्ड डाटा में सेंध की आशंका के बाद से सरकार, बैंक और जनता में हड़कंप मचा है। सरकार और  बैंकों ने उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की चिंता न करने की बात कही है लेकिन इस साइबर अपराध ने सुरक्षा संबंधी तमाम दावों की पोल तो खोल ही दी है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि उन्हें तकनीकी सुविधाओं का लाभ उठाते समय बरती जाने वाली अहम सावधानियों की भी जानकारी हो। एटीएम कार्ड से जुड़े अहम बिंदुओं पर एक नजर...

Sunday, February 7, 2016

आखिर कब तक तिरस्कार

शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हाजी अली दरगाह तक पहुंच गया। शनि मंदिर मामले में श्रीश्री रविशंकर मध्यस्‍थता कर रहे हैं तो दरगाह का मामला न्यायालय में ‌विचाराधीन है। पूरे मामले की पड़ताल करती स्टोरी...


Saturday, November 8, 2014

वृंदावन की विधवाएं

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पिछले दिनों वृंदावन की विधवाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था। बयान पर बावल के बाद उन्होंने सफाई भी दी। इन सबके बीच वृंदावन की विधवाओं की तार-तार हुई आत्मा के रुदन को सुनती एक स्टोरी....


विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस (28 सितंबर) के अवसर पर कॉम्पैक्ट में प्रकाशित स्टोरी।


Tuesday, August 19, 2014

मरीज माने एटीएम मश्‍ाीन

डॉक्टर और मरीज का रिश्ता भरोसे का होता है। लेकिन इस पेशे से भरोसा खत्म होता जा रहा है। डॉक्टर के लिए मरीज पैसा कमाने की मशीन बनकर रह गए हैं। वह उन्हें उसी तरह दुहता है जैसे गाय से दूध। गैरजरूरी टेस्‍ट, खास ब्रांड की महंगी दवाएं लिखना ताे आम है। मरीज एक तरफ बीमारी से जूझता तो वहीं डॉक्टरों के पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों का भी सामना करता है। इस पूरे नेक्सस की पड़ताल करती स्टोरी...


Sunday, August 10, 2014

कहां गए कार्टून!

पिछले दिनों चाचा चौधरी जैसे अमर किरदार की रचना करने वाले प्राण कुमार शर्मा का निधन हो गया। साबू, पिंकी और बिल्लू जैसे कॉमिक्स पात्र इन्हीं की देन थे। लेकिन अब हिंदी कॉमिक्स की जगह और टीवी के एनिमेशन शोज और वीडियो गेम्स ने ले ली है। प्राण साहब को याद करते हुए पूरे हालात का जायजा लेती एक स्टोरी। यह अाज ही प्रकाशित हुई।


Sunday, August 3, 2014

बुलाती हैं माजुली की माौजें

दुन‌िया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली की यात्रा करना कई यादगार लम्हे देता है। असम के जोरहाट जिले का माजुली मुखौटों और नावों के लिए मशहूर है। माजुली की वादियां कला-संस्कृति का अद्भुत खजाना हैं।